फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में संशोधन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार एक जनवरी 2022 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर आगामी 30 नवंबर तक मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 नवंबर तक दावें एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकती है तथा प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का आगामी 20 दिसंबर तक निपटारा करके 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, नाम हटवाने तथा बूथ बदलवाने व शुद्धिकरण के लिए संबंधित फार्म भरकर जमा करवाएं। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जा चुका है। जिलावासी आगामी 30 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते है। इस दौरान आयोग कि हिदायतों अनुसार 13 व 14 नवंबर तथा 27 व 28 नवंबर को विशेष अभियान के तहत सभी बूथ स्तर अधिकारी अपने मतदान बूथों पर उपस्थित होकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। निर्धारित अवधि तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का 20 दिसंबर 2021 तक निपटारा किया जाएगा तथा 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। यदि किसी मतदाता का नाम फोटायुक्त मतदाता सूची में गलत दर्ज है तो वह मतदाता फार्म नंबर - 8 शुद्धि भरकर जमा करवा सकते हैं। ये सभी फार्म बूथ स्तर अधिकारी के पास निऱ्शुल्क उपलब्ध रहेंगे। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर -1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जा रहा है लाभ
नूंह। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा भवन एवं संनिर्माण श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लड़कों और अविवाहित श्रमिकों की स्वयं की शादी पर शगुन के तौर पर वित्तीय सहायता, अंशदाता श्रमिकों के लड़के और लड़कियों के लिए पहली कक्षा से बारवीं कक्षा तक पढ़ाई जारी रखने पर स्कूल की वर्दी, किताबें व कापियां आदि खरीदने वित्तीय के लिए योजना के तहत सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को वित्तीय सहायता सहायता प्रदान कराने बारे, मुख्यमंत्री कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा योजनाएं प्रदान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें