फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजॉन कंपनी के मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के बिलासपुर मार्ग पर अमेजॉन कंपनी के वेयरहाउस से लगभग सवा लाख रुपये के मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरा में चोरी की यह घटना कैद हो गई। मामले में सदर थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विक्रम विहार, लाजपत नगर दिल्ली निवासी और अमेजॉन वेयरहाउस मैं कंपनी के प्रतिनिधि आदित्य सिंह ने बताया कि सिलानी गुरुग्राम निवासी सचिन महिपाल कंपनी वेयरहाउस कार्यरत था। 21 नवंबर को कंपनी परिसर में आईफोन इलेवन का एक खाली डिब्बा मिला। इसके बाद वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई तो पाया गया कि कर्मचारी सचिन महिपाल गत 16 नवंबर को दो आईफोन और एक वनप्लस कंपनी के मोबाइलों को अपनी जेब में डाल रहा था। कंपनी टीम ने मामले में गहनता से छानबीन और जांच की तो पता चला कि तीनों चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत 1,34,799 रुपये है। जिन्हें सचिन महिपाल ने ही चोरी किया था। आदित्य सिंह ने बताया कि 20 नवंबर के बाद सचिन महिपाल कंपनी में काम पर नहीं लौटा। सदर थाना पुलिस ने गुरुग्राम सिलानी निवासी आरोपी सचिन महिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें