फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच लाख लेकर फर्जी तरीके से कर दी जमीन आवंटित, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख लेकर फर्जी तरीके से कर दी जमीन आवंटित, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- अदालत के आदेश पर प्रोजेक्ट के सीईओ सहित छह लोग हुए नामजद


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। अधिवक्ता को पांच लाख रुपये लेकर फर्जी तरीके से प्लाॅट आवंटन करने के मामले में अदालत के आदेश पर सर्वोत्तम मेगापोलिस टाउनशिप के सीईओ सहित छह लोगों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि जिस जमीन पर प्लॉट का आवंटन किया गया वहां पर गेहूं की फसल उग रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बोड़ाकी निवासी बलराज सिंह जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि प्रचार-प्रसार से मिली जानकारी के बाद उन्हें बोड़ाकी में अंसल प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी हुई थी। इसके बाद वह 28 जून 2023 को इस प्रोजेक्ट के बिल्डर से थाना सेक्टर-142 क्षेत्र स्थित कार्यालय में मिले। बिल्डर पक्ष ने उन्हें सभी दस्तावेज दिखाए और तुरंत भुगतान पर बैनामा का प्रलोभन दिया। पीड़ित ने पांच लाख रुपये का भुगतान बिल्डर पक्ष को कर दिया। इसके बाद बिल्डर की ओर से भूखंड की रजिस्ट्री भी कर दी गई। दिसंबर 2023 में जब अधिवक्ता भूखंड पर गए तो देखा कि वहां पर कुछ स्थानीय किसानों ने फसल की बुवाई कर रखी थी। साथ ही स्थानीय किसानों ने बताया कि उन्होंने कोई जमीन बिल्डर को नहीं बेची है। अधिवक्ता जब बिल्डर के कार्यालय गए और अपना पैसा वापस मांगा तो उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि अब पैसा हमने ले लिया है। जो करना है कर लो। पीड़ित ने पुलिस से गुहार की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद साक्ष्यों सहित अदालत में गुहार लगाई। सुनवाई करते हुए अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने सर्वोत्तम मेगापोलिस अंसल हाईटेक टाउनशिप के सीईओ आशीष शर्मा, प्रमोटर शहजाद अमहद, विकास जैन, अनिल जैन, ऋषभ जैन और भुवनेश्वर चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी डॉ. विपिन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें