फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी


बिलासपुर। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा मंडी श्यामनगर से डेवटा गांव होते हुए अस्तौली फाटक तक आरसीसी सड़क व नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है।
विज्ञापन




अस्तौली और डेवटा गांव के सुनील भाटी, आदेश भाटी, हरेंद्र, आकाश, अजीत, कुलदीप और राहुल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि प्राधिकरण के जेई और सुपरवाइजर निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है और निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा। ग्रामीणों के अनुसार निम्न गुणवत्ता के निर्माण के चलते सड़क और नाले का कार्य कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नाली का पानी दूसरी ओर मकानों की तरफ जा रहा है तथा सड़क और नाली की दीवारें भी जगह-जगह से उखड़ने लगी हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे यह जानकारी नहीं मिल पा रही कि कार्य कितनी लागत से और किस ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने एवं निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें