ग्रेटर नोएडा। क्षेत्र के गांवों में साफ सफाई नहीं हो रही है। सोमवार को पर्यावरणविद ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर आरोप लगाया है कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है। जबकि गांवों में सफाई व्यवस्था नहीं है। गंदगी के ढ़ेर लगे है।
पर्यावरणविद् प्रदीप ने आरोप लगाया है कि सुनपुरा, वैदपुरा, खेड़ी, सैनी, अमीरपुर, जलालपुर और दनकौर क्षेत्र के गावों में सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। वहां कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई जगह गंदगी जमा है। जिससे बदबू आती रहती है। इसकी आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की जाती है, लेकिन उसका फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्राधिकरण और पंचायत स्त पर शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मांग की है कि इस तरह के फर्जी निस्तारण में प्राधिकरण व प्रशासन के अफसरों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। ब्यूरो