फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर आवासीय भूखंड हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर आवासीय भूखंड हड़पने का आरोप
विज्ञापन

-दनकौर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दिल्ली निवासी एक बिल्डर ने अपने साथियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आवासीय भूखंड हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन मदद नहीं मिली। जिस पर अब कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रेटर कैलाश दिल्ली निवासी अनिल कुमार वासवानी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वो कंपनी पेरामाइड टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर है। उसका कंपनी में 49 प्रतिशत हिस्सा है। बाकी 51 प्रतिशत का हिस्सा उसके साथी किरन चावला और किशन चावला के नाम है। उन्होंने साल 2010 में कंपनी के नाम से यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 25 में स्थित जेपीएसके स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 एकड़ आवासीय भूखंड आवंटित कराया था। भूखंड की एवज में करीब 41 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी के दोनों साथियों ने उन्हें बिना बताए संदीप बत्रा निवासी नोएडा के साथ मिलकर भूखंड के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और भूखंड को बेचने की एवज में करोड़ो रुपये ले लिए। वर्ष 2024 में पीड़ित को सूचना मिली कि भूखंड पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित ने मौके पर देखा तो कब्जा कर रहे लोगों का विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने पीड़ित को गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें