फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए प्राधिकरण पर टिकीं निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
-15 से ज्यादा सोसाइटियों ने अधिकारियों को सौंपा है पत्र
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की 15 से ज्यादा सोसाइटी स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण के भरोसे हैं। ये वो सोसाइटी हैं जिनकी तरफ से स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए नोएडा प्राधिकरण में पत्र दिया गया। प्राधिकरण की तरफ से पैनल की जानकारी देते हुए बताया गया कि 8 संस्थान बतौर एजेंसी शामिल हैं। इनमें से किसी भी एजेंसी से स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया जा सकता है। इसके बाद आशंकाएं दूर होंगी और इमारत की मजबूती भी सामने आ जाएगी। लेकिन इसके बाद भी इन सोसाइटियों की तरफ से स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं करवाया गया। न ही प्राधिकरण को कोई जानकारी दी गई।
प्राधिकरण का पक्ष यह है कि पॉलिसी में यह तय किया गया कि अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) जारी होने के 5 साल तक स्ट्रक्चरल ऑडिट की जिम्मेदारी बिल्डर की होगी। इसके बाद वहां पर बनी एओए-आरडब्ल्यूए या वहां पर बनने वाले अन्य एसोसिएशन की होगी। अधिकारियों का कहना है कि इन सोसाइटियों की तरफ से यह कहा गया था कि प्राधिकरण स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाएं। लेकिन पॉलिसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इसके अनुसार, 25 प्रतिशत या इससे अधिक आवंटी प्राधिकरण में शिकायत देकर मांग उठा सकते हैं। ऐसी मांग आने पर प्राधिकरण की जिम्मेदारी यह देखने की है कि स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया जाना चाहिए या नहीं। इसको लेकर एक बार फिर से जानकारी पत्र लिखने वाली सोसाइटी की एओए को दे दी गई है। वहीं दूसरी तरफ ओसी के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट अनिवार्य किए जाने के बाद 10 से ज्यादा बिल्डर उनकी तरफ से स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया गया है। यह रिपोर्ट भी आवेदन के साथ लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

निजी एजेंसी के लिए तीसरी बार होगा टेंडर-

स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए पैनल में निजी एजेंसियों को शामिल करने के लिए नोएडा प्राधिकरण तैयार है। दूसरी बार किए गए टेंडर में 3 एजेंसी मानक पर खरा उतरी थीं। इसलिए प्राधिकरण का नियोजन विभाग सीईओ से मंजूरी के बाद तीसरी बार टेंडर जारी करेगा। प्राधिकरण की महाप्रबंधक मीना भार्गव ने बताया कि जल्द तीसरी बार टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें