फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोच और खेल अकादमियों की तलाश में प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स ट्रस्ट ने तीसरी बार निकाली आरएफपी, खिलाड़ी ले सकेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन

फुटबॉल, आर्चरी, स्केटिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और जिम कोच का होना है चयन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा स्टेडियम में स्पोर्ट्स ट्रस्ट को अलग-अलग खेलों के लिए कोच ओर खेल अकादमियों की तलाश है। स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से फुटबॉल, आर्चरी, स्केटिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और जिम के कोच और स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए तीसरी बार रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाला गया है। इच्छुक एजेंसियां आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
स्टेडियम में कोच की काफी दिनों से मांग की जा रही थी। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के सहयोग से इसकी प्रक्रिया शुरू कराई। हालांकि, नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत स्पोर्ट्स ट्रस्ट ने दो बार आरएफपी निकाली थी लेकिन एजेंसी का चयन नहीं हो सकता। संभवत: कम एजेंसियों ने आवेदन किया या किसी-किसी खेलों में एक भी आवेदक नहीं आए। ऐसे में तीसरी बार आरएफपी निकालनी पड़ी है। खिलाड़ियों को कोच नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएफपी में कोच के अनुभव का खासा ध्यान रखा गया है। कोच के लिए न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव होना जरूरी होगा, जितना ज्यादा अनुभव होगा। उतना ज्यादा अंक मिलेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके ऐसे खिलाड़ियों को बतौर कोचिंग के लिए चयनित करने के दौरान वरियता मिलेगी। चयनित कोच और खेल अकादमियों की ओर से नोएडा प्राधिकरण को एकमुश्त प्रतिमाह एक तय रकम देनी होगी। इसके अलावा तय रकम से अधिक कमाई होने पर कोच को 60 प्रतिशत और प्राधिकरण को 40 प्रतिशत राशि मिलेगी। चयनित कोच या खेल अकादमियों को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए रखा जाएगा। इसके बाद परफॉर्मेंस के आधार पर उनका कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें