फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने के सभी दावे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को बोर्ड की दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में चल रहे परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रशासन के धारा 144 लगाने के आदेश की धज्जियां उड़ाई गई। इस दौरान अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर नकलचियों और नकल कराने वालों का बोलबाला देखा गया। नकल रोकने के प्रशासन व शिक्षा विभाग के सभी दावे फेल नजर आए। नकल करने वाले 31 छात्र-छात्राओं को नकल करते पकड़ने पर केस बनाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दसवीं के सामाजिक विषय के पेपर में नूंह पुन्हाना, नगीना, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका, तावडू के केंद्रों पर अमर उजाला टीम ने जायजा लिया। नकल कराने वाले स्कूलों की छतों व चारदीवारी के अलावा आस पास के घरों की छतों पर चढ़े नजर आए। हालांकि नकल रोकने के लिए बोर्ड व जिला प्रशासन दोनों के उड़नदस्ते भी काम में जुटे है। छापे के दौरान नकल के मामलों में केस भी बनाए गए। फिर भी नकलचियों पर इसका कोई असर नहीं है। एक-एक परीक्षार्थी के साथ चार-चार हेल्पर नकल के लिए आ रहे है। नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा ड्यूटी पर लगाया गया अध्यापकों का स्टाफ भी नकलचियों के सामने बेबस होकर रह गया है। पुलिस के कुछ जवान धारा 144 को लागू कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर खानापूर्ति करते ही दिखाई देते है। मोटरसाइकिलों व कार आदि वाहनों की परीक्षा केंद्रों के बाहर सडक़ों पर बेतरतीब पार्किग होने से यातायात भी बाधित हो रहा है।
एक दिन पहले बढ़ी गाइड की डिमांड
परीक्षा से ठीक एक दिन पहले बाजार में गाइड की डिमांड बढ़ रही है। पुस्तक विक्रेताओं के पास लगी भीड़ इस बात का प्रमाण है। कुछ पुस्तक विक्रेताओं ने बताया कि दसवीं -बारहवीं की कुंजी-गाइडों की डिमांड परीक्षा के दिनों में ही निकलती है। एक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बारहवीं के हिंदी के पेपर से दो दिन पहले उनकी दुकान से 150 गाइड सैट बिक गए थे। वहीं दसवीं के सामाजिक विज्ञान के पेपर के दौरान 200 छात्रों ने गाइड खरीदी।
विज्ञापन

जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए
जिले में कुल 66 परीक्षा केंद्रों में से 25 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील है। इन परीक्षा केंद्रों पर नकल सबसे अधिक कराई गई। नकल से निपटने के लिए एक परीक्षा केंद्र पर एक या दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जबकि एक परीक्षा केंद्र पर 310 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके जाने के बाद नकलची मौके से भाग गए। उनके जाने के बाद फिर से केंद्रों पर नकल कराने वालों की भीड़ लगी। नूंह में ग्रीन फ्लावर, मेव हाई स्कूल के अलावा फिरोजपुर नमक गांव में जमकर बाहरी तत्वों ने नकल कराई।
क्या कहते हैं जिला शिक्षा अधिकारी
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अब्दुल रहमान ने कहा कि नकल रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं। जिन केंद्रों पर नकल हो रही है उन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। हालांकि कई केंद्रों पर बिना नकल के परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें