फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबंधित इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल कॉलेजों में शनिवार से ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिया है। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से अभी पहली काउंसलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से इंजीनियरिंग या प्रोफेशनल कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन में मदद लेने के लिए हेल्पडेस्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

पहली बार विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा नहीं कराकर जेईई मेंस परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट से दाखिले की तैयारी की गई है। विद्यार्थियों को जेईई मेंस के अंकों के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिला गौतमबुद्ध नगर में एकेटीयू से संबंधित करीब 35 कॉलेज हैं। इसमें 18 इंजीनियरिंग कॉलेज और अन्य प्रोफेशनल कॉलेज हैं। जिले में विश्वविद्यालय से संबंधित करीब 30 हजार सीटें हैं। इनमें बीटेक, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर, बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फार्मेसी, बैचलर ऑफ फैशन आर्ट्स, बैचलर ऑफ फैशन डिजाइनिंग, बैचलर ऑफ वोकेशनल, एमसीए और एमबीए समेत अन्य कोर्स में दाखिले होने हैं।
चार चरणाें में पूरी होगी प्रक्रिया
विश्वविद्यालय की काउंसलिंग चार चरणों में पूरी होगी। पहले राउंड में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर, जेईई मेंस का स्कोर और अपने प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद विद्यार्थियों के भेजे गए प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग की लिस्ट जारी की जाएगी। काउंसलिंग में मनचाहा कॉलेज नहीं मिलने पर विद्यार्थी अगले राउंड के लिए आवेदन करेंगे। आईटीएस कॉलेज के निदेशक डॉ. बीसी शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में हेल्पडेस्क बनाई गई हैं। जहां विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन में मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें