फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट विस्तार : एयरपोर्ट में नौकरी और राशि बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सुनवाई में सबौता, दयानतपुर और मुकीमपुर शिवारा के किसानों ने रखी अपने मन की बात
विज्ञापन

1,857 हेक्टेयर जमीन 14 गावों के किसानों से अधिग्रहित की जानी है एयरपोर्ट के विस्तार के लिए तीसरे चरण में
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए तीसरे चरण में जेवर के 14 गांव के किसानों से 1,857 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन योजना के तहत शनिवार को तीन गांव सबौता, दयानतपुर और मुकीमपुर शिवारा में लोक सुनवाई हुई। इसमें सबौता और दयानतपुर गांव से एक–एक किसान ने ड्राफ्ट पर लिखित आपत्ति दर्ज कराई। किसानों ने एयरपोर्ट में नौकरी और राशि बढ़ाने की मांग रखी।

लोक सुनवाई में तीनों गांव सबौता, दयानतपुर और मुकीमपुर शिवारा के प्रभावित किसान पहुंचे और अपने सुझाव रखे। कुछ किसानों ने अधिग्रहण में मिलने वाले पांच लाख रुपये की जगह एयरपोर्ट में नौकरी तो कुछ ने यह राशि बढ़ाने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि सांख्यिकीय गणना के बाद तैयार किए ड्राफ्ट पर अगर किसी किसान को आपत्ति है तो वह लिखित में दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
जेवर के दयानतपुर, सबौता और मुकीमपुर शिवारा के किसानों के साथ बैठक कर योजना के मसौदा ड्राफ्ट पर लोक सुनवाई की गई। इस दौरान प्रभावित किसानों ने अपनी बात रखी। -अभय कुमार सिंह, एसडीएम जेवर व प्रशासक पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें