फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: उधारी का पैसा वापस मांगने पर अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Sun, 01 Dec 2024 09:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवला गांव निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद शव को खोदना खुर्द गांव में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाश के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि मृतक ने आरोपी को कुछ पैसा उधार दिया था। उधार दिया गया पैसा मांगने पर आरोपी ने हत्या का अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को खोदना खुर्द गांव के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने हत्यारोपी बदमाश को रविवार शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


ब्रह्मजीत भाटी (48) देवला गांव में परिवार के साथ रहते थे। किराए पर मकान देकर परिवार का खर्च चलाते हैं। उनकी परचून की दुकान है। खोदना कंकेड़ का एक आरोपी हारून देवला गांव में ब्रह्मजीत भाटी के पड़ोस में किराए पर नाई की दुकान चलाता है। कुछ माह पहले आरोपी ने जरूरत बताकर ब्रह्मजीत भाटी से 85 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसों को लेने के बाद आरोपी आए दिन चुकाने के लिए झूठे वादे कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ब्रह्मजीत भाटी पैसे मांगने के लिए गए थे। इस दौरान आरोपी अपने एक गुलशन के साथ ब्रह्मजीत भाटी को साथ लेकर उधारी का पैसा चुकता करने का बहाना बनाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी ने बीच रास्ते अपने दोस्त के साथ ब्रह्मजीत भाटी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को खोदना खुर्द गांव के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

विज्ञापन

परिजनों ने ब्रह्मजीत भाटी के घटना की देर रात तक घर नहीं लौटने पर तिलपता चौकी पर गुमशुदगी की शिकायत दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान परिजन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई कि देवला गांव में नाई की दुकान करने वाला आरोपी ही ब्रह्मजीत भाटी को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है। फुटेज मिलने से सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी के आधार पर खोदना खुर्द के पास से झाड़ियों में से ब्रह्मजीत भाटी का शव बरामद किया। 

जानकारी पर पहुंचे परिजन ने शव को उठाने से इनकार कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तिलपता चौकी पर पहुंचने के बाद परिजन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने को राजी हुए। वहीं, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है सूरजपुर क्षेत्र के खोदना खुर्द तिराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। वाहन पर सवार दो युवकों ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश हारून निवासी खोदना खुर्द को गोली लगी। 

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। घायल हारून को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हारून और उसका साथी गुलशन ब्रह्मजीत की हत्या में शामिल थे। हारून इस मामले में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान गुलशन मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हारून का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस कार्रवाई में देरी पर परिजनों ने उठाए सवाल
मृतक के परिजन ने बताया कि ब्रह्मजीत भाटी के गायब होने के बाद उसी रात तिलपता चौकी पर सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने ब्रह्मजीत को ढूंढने में लापरवाही बरती। अगर समय रहते ब्रह्मजीत को ढूंढने का प्रयास किया जाता तो शायद वह जिंदा होते। परिजन ने कहा कि जबतक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। अपहरण के बाद हत्या की घटना से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्रह्मजीत के परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। ब्रह्मजीत किसी बीमारी से भी ग्रसित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें