ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालय प्राइड सोसायटी का मामला,
-बिल्डर पर सफाईकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों का दो माह का भुगतान है बकाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालय प्राइड सोसायटी की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन(एओए) ने शुक्रवार को चार्ज संभाल लिया। इसकी जानकारी पुराने सफाईकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों को हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने उन्हें दो माह का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने पुलिस पर बिल्डर का साथ देने का आरोप लगाया है।
एओए सचिव मयंक मिश्रा ने बताया कि नई एजेंसी के माध्यम से सुरक्षाकर्मियों व सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। पुराने का बकाया बिल्डर को देना है। मामले में बिल्डर प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
सोसाइटी का माहौल करने का आरोप
बीना आनंद ने बताया कि सोसाइटी के हैंडओवर के बाद हंगामा कराकर माहौल खराब कराया जा रहा है। एओए अध्यक्ष सीमा भंडारी ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में बिल्डर को 15 दिन के अंदर हैंडओवर प्रोसेस करने और अथॉरिटी को इस बारे में सूचना देने के लिए कहा गया है।