वकीलों की पांचवें दिन भी रही हड़ताल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। दादरी तहसील से सब रजिस्ट्रार कार्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थानांतरण किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं की पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताल में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा समेत 6 सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया है। शुक्रवार को नगर में मुख्य मार्गों से जुलूस भी निकल गया।
शुक्रवार को बार एसोसिएशन अधिवक्ता एवं अग्रवाल मित्र मंडल, जय हो सामाजिक संस्था, राष्ट्रीय युवा लोक मंच, क्राइम कंट्रोल मानव अधिकार आयोग, अपना अधिकार जनहित सामाजिक संगठन तथा नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित ने भी समर्थन दिया है। अधिवक्ता एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर के जीटी रोड, मुख्य तिराहा पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थानांतरण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महिपाल भाटी, डीएस कौशिक, राजपाल नागर, बृजपाल भाटी, राजकुमार आर्य, महेंद्र भाटी, हरिओम शर्मा, राजकुमार सिंह, हरेंद्र नागर, ऋषिराज नागर, संदीप कौशिक, विनीत नागर, नितिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।