कब्जा हटवाने पहुंचा प्रशासन वापस लौटा
तावडू। गांव चीलावली में सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ पंचायत भूमि से अवैध कब्जा हटवाने पहुंचा प्रशासन बैरंग लौटा। इसका मुख्य कारण कब्जाधारियों की दबंगई और भय को बताया जा रहा है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पंचायत विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव चिलावली में पंचायत की भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। गांव में सोमवार को वह भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। लेकिन, जेसीबी मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण कब्जा नहीं हटाया जा सका। जल्द ही अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जाएगी। पंचायत भूमि पर किसी प्रकार के कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं उजागर करने पर बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। सोमवार को चालक दबंगों के डर से जेसीबी लेकर नहीं पहुंचा। इस कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।