जिले में 961 कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
नूंह। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया। जिले की 23 पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर 961 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीके लगवाए। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बसंत दुबे ने भी टीका लगवाया।
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल 961 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीके लगवाए। नूंह में 9, बाई में 40, सूड़ाका में 20, उजीना में 56, कालयाकी में 55, घासेड़ा में 52, तावडू में 64, मोहम्मदपुर अहीर में 48, पढ़ेनी में 44, जोरासी में 57, फिरोजपुर झिरका में 70, बीवां में 38, नगीना में 29, मरोड़ा में 48, पुन्हाना में 36, बिछौर में 28, सिंगार में 44, जमालगढ़ में 25, पिनगवां में 43, शिकरावा में 35, तिगांव में 56, मांड़ीखेड़ा में 38 और शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में 26 सहित कुल 961 लोगों ने टीका लगवाया। शनिवार को जिले में 175 लोगों ने टीका लगवाया था। सभी कर्मचारी स्वस्थ हैं।