फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में निर्माणाधीन न्यू जेपी अस्पताल के संचालक अनुज पंवार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश रचकर उसे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की और तीन लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी अनुज पंवार अपने अस्पताल का निर्माण छबड़िया मोड़ के पास करा रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग पहले दो फर्जी मरीजों को इलाज के बहाने निर्माणाधीन भवन में भेजकर झूठा आरोप लगाने की साजिश रच चुके थे। इसके बाद एक युवक पीड़ित की लैब पर पहुंचा और फोन पर स्वयं को किसान नेता बताकर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा। पीड़ित अनुज पंवार ने बताया कि रंगदारी न देने पर अस्पताल संचालन में बाधा डालने और रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण वह और उनका परिवार भयभीत और मानसिक तनाव में है। सीओ आशुतोष कुमार ने तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें