फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क से सटाकर ठेले खड़े किए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मेरठ-गढ़ मार्ग पर फल व सब्जी, चाट-पकौड़ी आदि के ठेले लगाने वाले लोगों के साथ बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि गन्ने का सीजन शुरू हो गया है। इस कारण मेरठ-गढ़ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ रहा है। दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। उन्होंने ठेले सड़क से दूर लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर शनिवार से इसकी कोई अवमानना करता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ शांति भंग में चालान कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे ठेले लगने से कस्बे में जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें