आज के वक्त में प्यार का इजहार करना आम बात है। आपने कहा मैं तुमसे प्यार करता हूं। लेकिन उसके बाद लोग शादी का दबाव बनाने लगते हैं। यहीं से कहानी बदल जाती है। उत्तर प्रदेश के नोएडा से प्यार के इजहार के बाद का मामला सामने आया है। जहां लड़की ने एक लड़के से शादी करने से मना कर दिया।
सोरखा गांव की रहने वाली एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक विशाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में विशाल युवती के साथ शादी करना चाहता है। लेकिन उसने शादी से मना कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद विशाल युवती को परेशान कर रहा है। फोन करके उसे धमकी दे रहा है। युवती ने विशाल पर पीछा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 113 में मुकदमा दर्ज किया गया है।