फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी की 24वीं मंजिल पर फटा एसी, आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-75 स्थित मैक्स ब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी में मंगलवार देर रात 24वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक ऐसी फटने से आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालांकि टीम के पहुंचने के पहले ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि न0हीं हुई है।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि 24वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट 2402 में रात करीब दस बजे हादसा हुआ था। हालांकि समय रहते बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एसी रिमोट से तो बंद था लेकिन उसकी मेन पावर ऑन थी। इसी दौरान एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते धमाका हुआ फिर आग लग गई। धमाके की आवाज आसपास के फ्लैटों में भी सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का 14 सेकेंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के अनुसार, बेड समेत अन्य सामान पूरी तरह से जल गया। लोगों ने बताया कि आसपास के फ्लैटों के अंदर भी धुआं भर गया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें