फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद पड़े 17 सार्वजनिक शौचालय खुले, 100 अगले दो हफ्ते में खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राधिकरण ने शाैचालयों की देखरेख का जिम्मा निजी एजेंसियों का साैंपा हे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों के ताले अब खुलने लगे हैं। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर 17 सार्वजनिक शौचालय सुविधाओं के साथ खोल दिए गए। आगे 100 से ज्यादा शौचालय दो हफ्ते में खुलेंगे। प्राधिकरण ने शौचालय की देखरेख व संचालन का जिम्मा बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर निजी एजेंसियों को सौंपा है। अब एजेंसी की ही जिम्मेदारी सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने, टूट-फूट सुधार कर सुविधाओं के साथ संचालन करवाने की है। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि सभी शौचालय सुबह 6 से शाम 10 बजे तक खुलवाए जाने के निर्देश हैं। इसके साथ ही एजेंसी को शौचालय पर केयरटेकर की तैनाती भी करनी जरूरी होगी। बुधवार को सेक्टर-102, 52, 33, 35, 78, 82, 34, 77 व अन्य जगहों के शौचालय खुलवाकर प्राधिकरण ने संचालन शुरू करवाया। प्राधिकरण ने 150 शौचालय देखरेख और संचालन के लिए अगले 10 साल के लिए एक निजी एजेंसी को सौंप दिए गए हैं। इस समयावधि में एजेंसी प्राधिकरण को 90 करोड़ रुपये का राजस्व भी देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें