फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसी का कंप्रेशर फटा, तीन फ्लैट की बालकनी तक पहुंची आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसी का कंप्रेशर फटा, तीन फ्लैट की बालकनी तक पहुंची आग
विज्ञापन

-ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ऑक्सफोर्ड स्क्वायर सोसाइटी की घटना, आग बुझाने के इंतजाम नहीं

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ऑक्सफोर्ड स्क्वायर सोसाइटी में रविवार सुबह फ्लैट में लगे एसी का कंप्रेशर फट गया। इससे एसी में आग लग गई। जो प्रथम और द्वितीय फ्लोर के फ्लैट की बालकनी तक जा पहुंची। आग से तीनों फ्लैट की बालकनी का रखा सामान जल गया। आरोप है कि सोसाइटी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 3:30 बजे की है। भूतल पर बने फ्लैट की बालकनी में एसी रखा हुआ है। सुबह उसका कंप्रेशर फट गया, जिससे बालकनी में रखे अन्य सामान में आग लग गई। आग की लपटें प्रथम और द्वितीय फ्लोर की बालकनी तक पहुंच गई। उन दोनों फ्लैट की बालकनी में सारा सामान भी जल गया। आग लगने की सूचना मेंटेनेंस टीम को दी गई। आरोप है कि सोसाइटी का फायर सिस्टम काम नहीं करता है। इस कारण पड़ोसी इको विलेज-3 सोसाइटी के फायर सिस्टम का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया। आरोप है कि सोसाइटी के फायर सिस्टम दुरुस्त नहीं होने के कारण किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। दमकल विभाग भी अनदेखी कर रहा है। निवासी बार-बार फायर सिस्टम दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें