फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधानसभा ने आप नेताओं का हंगामा, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता पक्ष ने वेल में पहुंचकर केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विधायक व मंत्री ‘मैं भी केजरीवाल’ लिखी पीले रंग की टी-शर्ट पहनकर आए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायक वेल में पहुंचकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। विधायकों ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। विधायक व मंत्री ‘मैं भी केजरीवाल’ लिखी पीले रंग की टी-शर्ट पहनकर सदन में आए थे। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पंद्रह मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद जब कार्यवाही शुरू हुई तो आप विधायक दोबारा वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद अध्यक्ष ने सोमवार 11 बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया।
सदन से बाहर निकलकर आप नेताओं ने मुख्यमंत्री के चेहरे का मास्क लगाकर विधानसभा परिसर में नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। एक विधायक ने खुद को जंजीरों में कैद कर यह दिखाने का प्रयास किया कि कैसे मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, रितुराज झा, संजीव झा समेत अन्य विधायक मौजूद रहे। मंत्री आतिशी ने कहा कि गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उनकी गिरफ्तारी सिर्फ आम आदमी पार्टी पर हमला नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र पर हमला है। विपक्षी पार्टियों के बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं। विपक्ष चुनाव नहीं लड़ पाएगा तो देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर रही बर्बरता
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चार शीर्ष नेता जेल में बंद हैं। हम लोगों को बाहर निकलने से रोका जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस बर्बरता कर रही है। दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा को अब इस बात से भी दिक्कत होने लगी है कि केजरीवाल जेल से कैसे सरकार चला रहे हैं। उन्हें गलतफहमी थी कि गिरफ्तारी के बाद आप खत्म हो जाएगी, लेकिन केजरीवाल सरकार की नीतियों से लाभ पाने व मोहब्बत करने वाली जनता सड़कों पर उतरी हुई है। संजीव झा ने कहा कि केजरीवाल हर घर में हैं। ये लोग एक केजरीवाल को जेल में बंद करेंगे तो लाखों सड़कों पर होंगे। ऋतुराज झा ने कहा कि विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज केजरीवाल को आचार संहिता लगने के बाद भी जेल में बंद कर दिया गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें