फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा विधायकों ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा की बैठक आप विधायकों के हंगामे से हुई स्थगित : बिधूड़ी
विज्ञापन




भाजपा विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिया धरना



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा के एक दिन के सत्र के दौरान भाजपा विधायक दल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल का इस्तीफा मांगा। आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा हंगामा करने के बाद सदन स्थगित हो गया तो भाजपा विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में विधानसभा प्रांगण में धरना दिया। भाजपा विधायकों ने तख्तियां ली हुई थीं जिन पर लिखा था ‘भ्रष्ट केजरीवाल इस्तीफा दो’।
विज्ञापन




बाद में भाजपा विधायक विधानसभा प्रांगण में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रार्थना भी की कि जेल पहुंचने के बाद भी इस्तीफा न देने की केजरीवाल अपनी जिद को छोड़ें। विधानसभा की बैठक शुरू होने पर आप विधायकों ने ही हंगामा शुरू कर दिया और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने हमेशा की तरह आप के विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अपने आपको कट्टर ईमानदार कहने वाले अब सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री साबित हो गए हैं। अभी तो सिर्फ एक मामले में ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि उनके खिलाफ एक दर्जन मामलों में जांच चल रही है और उन्होंने जितने घोटाले किए हैं, उन सभी का हिसाब देना होगा। ऐसी स्थिति में इस्तीफे के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे दूसरे नेताओं को अक्सर यह नसीहत देते रहे हैं कि वे पद छोड़ दें। वे स्वयं तो गिरफ्तार हो गए हैं, लेकिन फिर भी पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। केजरीवाल को समझना चाहिए कि अब वह नैतिक और सांविधानिक रूप से पद पर रहने के योग्य नहीं हैं। के त्यागपत्र देने में जितने दिन भी देरी करेंगे, दिल्ली के साथ उतना ही अन्याय होगा। भाजपा उनके इस्तीफे के लिए लगातार दबाव बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें