फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेने जा रही महिला को सांड ने पटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सब्जी लेने जा रही एक महिला को बृहस्पतिवार रात सड़क पर सांड ने पटक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली फेज वन पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी ममता (35) पति व बच्चे के साथ हरौला में किराये पर रहती थी। पति रामेश्वर दिव्यांग हैं। ममता घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण कर रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे ममता सब्जी खरीदने हरौला की मुख्य सड़क पर आई थी। अचानक पीछे से आए एक सांड ने उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। ममता को पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
लोगों के लिए आफत बन रहे लावारिस मवेशी
हाईटेक सिटी नोएडा में बहुमंजिला इमारतों से लेकर कई बड़े कार्यालय हैं, लेकिन यहां सड़कों पर घूमते लावारिस मवेशी लोगों के लिए आफत बने हुए हैं। इनसे निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण समेत किसी भी एजेंसी के पास कोई व्यवस्थित कार्ययोजना भी नहीं है। हरौला, बरौला, निठारी, सेक्टर-18, अट्टा, सेक्टर-12/22, सेक्टर-62, एक्सप्रेसवे के आसपास सहित कई ऐसे स्थान हैं जहां बड़ी संख्या में लावारिस मवेशी सड़कों पर झुंड बनाकर घूमते रहते हैं। इनसे सड़क हादसे की आशंका तो रहती ही है, कई बार लावारिस मवेशी लोगों पर हमला भी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें