फाेटो 17: सोनीपत के खरखौदा में कथा वाचक श्रील भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी श्रद्धालुओं को कथा स
खरखौदा। सच्चा भक्त वही है जो प्रेम, विनम्रता और अटूट विश्वास से भगवान की भक्ति करता है। यह विचार शनिवार को श्री ठाकुरजी की रसोई संस्था की ओर से जयनारायण धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रील भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी महाराज ने व्यक्त किए।
शनिवार को सातवें दिन की कथा में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका लीला, सुदामा चरित्र और भक्तों के प्रति उनके प्रेम की भावनात्मक झलकियों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा आत्मिक शुद्धि और जीवन को ईश्वर के प्रति समर्पण का मार्ग दिखाती है। आयोजन समिति ने बताया कि रविवार को कथा का समापन दिवस होगा। पूर्णाहुति, हवन, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।