फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को सौभाग्य से मिलता है सत्संग : डॉ. स्वामी दिव्यानंद

Sun, 05 Oct 2025 01:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत के नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में दिव्य आध्यात्मिक सत्संग के दौरान
विज्ञापन
सोनीपत। सत्संग सौभाग्य से मिलता है लेकिन आध्यात्म ज्ञान का अर्थ जीवन में उतारना आवश्यक है। यह विचार नंदवानी नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के 53वें वार्षिक उत्सव पर शनिवार को तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम के दूसरे दिन गीता ज्ञानेश्वर डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज भिक्षु ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने रामचरितमानस की महिमा, भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को प्रत्येक चरित्र की गंभीरता, उनके बारे में जान लेना चाहिए। हनुमान का अवतार ही राम काज के लिए हुआ है। कहा भी गया है कि राम काज लगि तब अवतारा अर्थात राम का कार्य है आदर्श रामराज्य के रूप में धर्म की प्रतिष्ठा करना। आसुरी प्रवृत्ति का नाश करना।
समिति के प्रधान सोहनलाल भारती ने बताया कि 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे पूजन के बाद दोपहर 1 बजे तक सत्संग होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सत्संग में हरभगवान दास अरोड़ा, कृष्ण कुमार नंदवानी, यशपाल, पोखरदास, मुकेश मल्होत्रा, मुकेश धीर, दर्शन आहुजा, रामधन शर्मा, शील अरोड़ा, सरला नंदवानी, संतोष मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें