फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर खूब उड़ाया गुलाल, जमकर खेली होली

विज्ञापन
A lot of gulal was blown on Holi, played Holi fiercely
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिले में शुक्रवार को धुलेंडी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को घरों पर जाकर बधाई दी। गांवों में लोगों ने होली खेलने के साथ-साथ नंगाड़े की थाप पर चौपाइयां भी आयोजित की। जगह-जगह पर लोग होली के गानों पर नाचते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के कई स्थानों पर लोगों ने बृहस्पतिवार शाम पूजा-अर्चना कर लाल कुआं चौक, श्री सीताराम मंदिर सहित लगभग आधा दर्जन मंदिरों पर होलिका दहन किया। होली पर्व को लेकर शहर की दुकानें रंगों से सजी नजर आई। दुकानों पर लगी लोगों की भीड़ से त्योहार की रौनक देखते ही बन रही थी। श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश माहेश्वरी, पूर्व विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पंडित मिट्ठनलाल ने बताया कि होलिका दहन की पूजा का हिंदू मान्यताओं के अनुसार विशेष महत्व है। इसमें महिलाएं नारियल, फल, तेल, गोबर की बरुकली, कलेवा धागा, आटा, आलू और गुड़ इत्यादि चढ़ाती हैं। देर रात्रि होलिका दहन सभी लोगों के आगमन पर किया जाता है और एक-दूसरे को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जाती हैं। शहर के लाल चौक पर होलिका दहन के समय होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन युवाओं द्वारा किया गया। होली के पर्व को लेकर शहर और आसपास के इलाकों में उत्साह और उमंग दिखी। विधायक मामन खान इंजीनियर, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेंद्र गर्ग, स्थानीय डीएसपी सतीश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, थाना प्रबंधक अरविंद कुमार, सिटी प्रभारी सुभाष कुमार, मंडलाध्यक्ष रमेश आर्य, शिव मंदिर प्रधान अनिल गोयल, समाजसेवी उमर पाड़ला, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन गोयल आदि ने घर-घर जाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

फोटो: फिरोजपुर झिरका में होली खेलते लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें