फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर युवती से 2 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर युवती से 2 लाख की ठगी
विज्ञापन

युवती ने दो युवकों पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर युवती से दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में बीबीए व फिल्म मेकिंग कोर्स करने वाले दो छात्रों ने ठगी की है।
विज्ञापन

दाखिला नहीं होने के बाद आरोपी पैसे वापस नहीं कर रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। युवती ने पुलिस से शिकायत की है। बिहार की रहने वाली युवती संजीता ने पुलिस से शिकायत की है कि वर्ष 2024 में नीट पास की थी लेकिन अच्छा कॉलेज नहीं मिलने पर एडमिशन नहीं लिया था। 2025 में बीमार पड़ जाने के कारण नीट पास नहीं हुई। तभी एक दोस्त के माध्यम से वह ग्रेटर नोएडा में पढ़ने वाले दो छात्रों के संपर्क में आई। दोनों ने मेरठ के एक कॉलेज में एडमिशन दिलवाने के लिए कहा। पहले उन्होंने 17 लाख और बाद में 38 लाख रुपये की मांग की। एडवांस के रूप में आरोपियों को 2 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अब तक कॉलेज में दाखिला नहीं मिला और पैसे भी दोनों नहीं लौटा रहे हैं। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें