फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हेलिकॉप्टर से विदा हुई रामपुर बांगर गांव में किसान की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
-महज 25 किमी के लिए बेटे के प्यार में पिता ने हायर किया हेलिकॉप्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। रामपुर बांगर गांव से एक किसान की बेटी की विदाई हेलिकॉप्टर से हुई। बुलंदशहर के कमालपुर गांव का दूल्हा रामपुर बांगर गांव की दुल्हन को हेलिकॉप्टर से विदा करके ले गया। पिता ने अपने इकलौते बेटे के प्यार में 25 किमी के लिए हेलिकॉप्टर के लिए लाखों रुपये खर्च किए।
विज्ञापन

रामपुर बांगर गांव निवासी अजय शर्मा की बेटी अंजली शर्मा की शादी बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के राजकुमार शर्मा के बेटे अर्जुन पंडित से हुई। रविवार की रात अर्जुन की बारात रामपुर गांव में पहुंची। सोमवार सुबह दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से की हुई। राजकुमार शर्मा एक कारोबारी हैं। जो मूल रूप से कमालपुर गांव के रहने वाले हैं और दिल्ली में रहते हैं। उनका इकलौता बेटा अर्जुन पंडित है। अर्जुन की शादी रामपुर गांव के अजय शर्मा की बेटी अंजली से तय हुई थी। अर्जुन की अपने पिता से सिर्फ यही इच्छा थी कि वह अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लाना चाहता है। पिता ने बेटे की इच्छा को पूरा किया। इसके लिए उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर दिए। रामपुर और कमालपुर गांव दोनों जगह पर ही हेलिकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस दौरान मौके पर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें