फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से भाग आईटी कंपनी में नौकरी कर रहा बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। आजीवन कारावास की सजा काटने के दौरान जेल से भागे बदमाश को एसटीएफ ने नोएडा स्थित आईटी कंपनी से गिरफ्तार किया है। 2013 में आगरा जेल से भागा 50 हजार का इनामी बदमाश यहां नाम बदलकर आईटी कंपनी में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र ऊर्फ चीकू मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है। चीकू ने मोदीनगर, गाजियाबाद से इंटर पास किया। 2001 में चीकू ने अपने दोस्त नीरज के साथ मिलकर राजनगर, गाजियाबाद से आठ साल के बच्चे का अपहरण कर उसके घरवालों से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बाद में बच्चे की हत्या कर मुरादनगर गंगनहर में फेंक दिया था। इस मामले में चीकू और नीरज को 2007 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। बाद में दोनों को केंद्रीय कारागार आगरा में शिफ्ट कर दिया गया था। 15 नवंबर 2013 को वह आगरा केंद्रीय कारागार से भाग गया था। कई महीने इधर उधर घूमने के बाद वह न्यू अशोक नगर दिल्ली में शिफ्ट हो गया। नाम बदलकर सेक्टर-60 स्थित आईटी कंपनी ऐनरजाइजर में नौकरी करने लगा। एक सूचना पर बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने आरोपी को कंपनी के अंदर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें