फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 परियोजनाओं का आज होगा लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा के 47वें स्थापना दिवस पर रविवार को नोएडा व दादरी विधानसभा में 106 करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा। सेक्टर-91 पंचशील बालक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी इनका शुभारंभ करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, सुबह सात बजे से क्रिकेट प्रतियोगिता होगी इसके बाद सुबह 9 बजे सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कलाकेंद्र में हवन होगा। सुबह 10:30 बजे सेक्टर-91 पंचशील बालक इंटर कॉलेज में लोक कलाकारों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। सुबह 11 बजे परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास का कार्यक्रम होगा। इसमें नोएडा विधानसभा की 46.73 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व 56.38 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन

इसी तरह से दादरी विधानसभा के 29 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण व 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। प्रमुख परियोजनाओं के लोकार्पण में सेक्टर-15ए के गोशाला, एक्सप्रेसवे पर फिल्म सिटी फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक सड़क सुदृढ़ीकरण, शशि चौक से डीएससी मार्ग तक रिमॉडलिंग, कालिंदी कुंज द्वार सहित 34 परियोजनाएं शामिल हैं। इसी तरह से शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में सेक्टर-27 में नालियों के सुदृढ़ीकरण का काम, एमपी-3 पर मॉडल रोड का काम, महामाया फ्लाईओवर फसाड लाइट सहित कुल 42 परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा दादरी में लोकार्पण के लिए तीन और शिलान्यास के लिए दो परियोजनाओं का चुनाव किया गया है। इस मौके पर औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह, विधायक तेजपाल नागर, नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव कुमार मित्तल, सीईओ रितु माहेश्वरी और प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
केक काटा जाएगा
रविवार सुबह 11:10 बजे नोएडा के स्थापना दिवस पर केक काटा जाएगा। स्थापना दिवस की संख्या के आधार पर केक का वजन हो सकता है। इसके अलावा तरंग नोएडा कैलेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद अतिथियों का संबोधन होगा, जो 12:15 बजे तक चलेगा। आखिरी में सेक्टर-6 इंदिरा गांधी कला केंद्र में शाम 5:30 बजे से नाट्य प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें