फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पासपोर्ट व वीजा बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पासपोर्ट और वीजा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। पुलिस पूछताछ में पता लगा रही है कि आरोपियों ने कितने लोगाें से ठगी की है। आरोपियों के कब्जे से नेपाल के 15 नकली पासपोर्ट, 15 नकली वीजा, एक नकली भारतीय पासपोर्ट आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह के अनुसार, शनिवार को सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक से दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मूलरूप से पूर्वी दिल्ली के फाजलपुर, मंडावली निवासी मुकेश कुमार (40) और सिविल लाइन, मेरठ निवासी पीयूष पांडेय (42) के रूप में हुई। आरोपी भारत और नेपाल में रहने वाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर पासपोर्ट और वीजा बनाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठते थे।
बंगाल निवासी शिवा शर्मा ने सेक्टर-20 कोतवाली में शिकायत दी थी कि सेक्टर-27 ऑफिस खोलकर मुकेश कुमार और पीयूष पांडेय ने कई लोगों से पुर्तगाल सहित अन्य देशों में नौकरी लगवाने की बात कहकर संपर्क किया और नकली पासपोर्ट व वीजा बनाकर लाखों की ठगी की। धोखाधड़ी के लिए आरोपियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा नेपाल में भी एजेंट बनाए हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से नेपाली पासपोर्ट, फर्जी वीजा के अलावा दस अलग-अलग कंपनी की स्टांप मोहर, तीन पैन ड्राइव, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, दो निर्वाचन पहचान पत्र, दो एटीएम कार्ड, 4200 रुपये और रूस की कंपनी का पहचान पत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जगह बदलकर करते थे धोखाधड़ी
पूछताछ में पता चला कि आरोपी जगह बदलकर धोखाधड़ी करते थे। कुछ दिन के लिए दफ्तर खोलते थे और धोखाधड़ी करने के बाद दफ्तर व पहचान बदल देते थे। नोएडा के सेक्टर-63 और सेक्टर-27 के ठिकानों से आरोपियों ने वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें