फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: एचआईजी फ्लैट में लिफ्ट के लिए अनिवार्य हो 80 फीसदी की सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट सोसाइटी में अमर उजाला संवाद में निवासियों ने रखीं समस्याएं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 105 स्थित पॉकेट बी स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी निवासियों ने अमर उजाला को सोसाइटी की समस्याएं बताईं। उन्होंने इस सोसाइटी में लिफ्ट न होने की समस्या प्रमुखता से रखी। उन्होंने बताया कि आम सहमति न बन पाने के कारण लिफ्ट नहीं लग पा रही है। समस्या से निपटने के लिए 80 फीसदी निवासियों की सहमति अनिवार्य की जाए, ताकि समस्या हल हो सके।
लोगों ने बताया कि सोसाइटी में नोएडा प्राधिकरण की ओर से एचआईजी फ्लैट बनाए गए हैं। एक टावर में कुल 16 फ्लैट और चार फ्लोर हैं। यहां पर लिफ्ट न होने से सीनियर सिटीजन को सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में बहुत परेशानी होती है। लिफ्ट लगने के लिए सभी की सहमति आवश्यक होती है, लेकिन ग्राउंड फ्लोर के निवासियों में सभी की सहमति नहीं मिल पाती, जबकि अन्य लोगों की ओर से सहमति मिल जाती है। ऐसे में लिफ्ट नहीं लग पा रही है। नोएडा प्राधिकरण को लिफ्ट के लिए 80 फीसदी निवासियों की सहमति अनिवार्य कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में अतिक्रमण करने के आरोप में सभी फ्लैट निवासियों को नोएडा प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी हुए हैं। हालांकि यहां पर निवासियों ने बालकनी बनाई हैं क्योंकि बालकनी प्राधिकरण की ओर से नहीं बनाई गई हैं। ऐसे में इसपर अधिक कार्रवाई न करते हुए जुर्माना लगाकर मामले का निस्तारण किया जाए। निवासियों ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से हमारे साथ धोखा हुआ है। स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रीपेड मीटर लगा दिए। इससे रीडिंग बहुत फास्ट हो रही है और बिल बढ़ रहा है।
विज्ञापन

-
2006 के बाद से नहीं हुआ रिनोवेशन
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 2006 से पजेशन मिला था और इसके बाद से अबतक एक बार भी सोसाइटी का रिनोवेशन नहीं हुआ है। प्लास्टर गिर रहे हैं। पॉकेट बी में एक ही पार्क है। यहां झूले और बैंच टूटी पड़ी हैं। पार्किंग एरिया में आजतक टायल नहीं बदले गए। सोसाइटी की फेंसिंग भी बहुत पुरानी हो गई है। एचआईजी फ्लैट के पॉकेट ए, बी और सी के लिए एक कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग की जा रही है।
-
निवासियों से बातचीत
80 फीसदी लोगों की सहमति के साथ नोएडा प्राधिकरण को लिफ्ट लगाने की अनुमति दे देनी चाहिए। सीनियर सिटीजन को बहुत परेशानी हो रही है।
ओमवीर बंसल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
-
पॉकेट ए, बी, सी और जजेस कॉलोनी के लिए एक कॉमन पार्क है लेकिन इस पार्क की हालत खराब है। ठेकेदार यहां पर सफाई नहीं करवाता है।
विजय कपूर, आरडब्ल्यूए महासचिव
-
सोसाइटी में पानी की गुणवत्ता बहुत खराब आती है। ऐसे में यहां पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं।
डॉ. शशि राव
-
सोसाइटी के अंदर पड़ी सीवर लाइन की सफाई की जरूरत है। रोजाना सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या बनी रहती है।
सविता रानी

सोसाइटी के गेट पास एक ब्रेकर बनवाने की बहुत जरूत है इससे दुर्घटनाएं होने की संभावना कम हो जाएगी।
जगदीश द्विवेदी

सोसाइटी के सामने हाईराइज सोसाइटी बन रही है जिसके दोनों गेट हमारी ओर खोल दिए गए हैं इससे रोजाना धूल, मिट्टी आदि आती रहती है।
विनोद डोडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें