ग्रेटर नोएडा। अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच की संगोष्ठी का आयोजन ब्लॉक दादरी में हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में शिक्षक एक अक्टूबर को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चलाने जा रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष रोहतास कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन एक दिन अवश्य बहाल होगी। प्राथमिक विद्यालय चीती के अनिल कुमार को ब्लॉक दादरी का महामंत्री मनोनीत किया गया। ब्लॉक मंत्री विजय शंकर प्रसाद ने कहा कि हमें इस संघर्ष में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री जगबीर भाटी,वीरेंद्र कुमार, दीपक भाटी, नीरज सिंह,संजय खारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो