फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट बेचने के नाम पर हड़पे 75 लाख, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर प्लॉट बेचने के नाम पर 75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के अवंतिका सेक्टर-1 निवासी मेहंदी हसन मंसूरी ने बताया कि नोएडा के आगाहपुर गांव निवासी देवेंद्र, राहुल, रामरती और दिल्ली निवासी मुखराम व निगम ने 20 दिसंबर 2020 को उनसे मुलाकात की थी। मुखराम ने फेज दो थानाक्षेत्र के गांव इलाहाबास में प्लॉट बेचने की जानकारी दी। इस पर मेहंदी ने अपने साथी के साथ जमीन देखी। इसके बाद 7.40 करोड़ में सौदा तय हो गया। एडवांस के तौर पर उन्होंने 75 लाख रुपये नकद दे दिए। बाकी रुपये तीन महीने बाद देने की बात तय हुई। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने मुखराम सहित अन्य से रजिस्ट्री कराने को कहा तो वह टालमटोल करते रहे। आरोप है कि अब उन्होंने रजिस्ट्री नाम करने से साफ मना कर दिया। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस में भी कोई सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। अब कोर्ट के आदेश पर तो पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डाटा चुराकर दूसरी कंपनी को दिया, कोर्ट के आदेश पर केस
सेक्टर-16 में एक व्यक्ति ने कंपनी में उच्च पद पर रहते हुए ग्राहकों सहित अन्य डाटा चुराकर दूसरी कंपनी को दे दिया। इस संबंध में आरोपी अरविंद के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वादी विशाल शर्मा ने बताया कि सेक्टर-16 स्थित एक कंपनी में वह निदेशक हैं। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाती है। 10 जून 2019 को पुणे स्थित क्ल्याणी नगर निवासी अरविंद सोनी को कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया गया था। अरविंद ने कंपनी के ग्राहकों सहित अन्य गोपनीय डाटा चोरी कर लिया। फिर उसे बासु इलेक्ट्रिक इंडोनेशिया कंपनी को उपलब्ध करा दिया। इससे संबंधित कंपनी का ग्राहकों से सीधा संपर्क हो गया। इससे कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित ने पहले पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें