फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईआईआईटी दिल्ली के 677 छात्रों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-548 को फुल टाइम पोजीशन और 129 को इंटर्नशिप के अवसर दिए गए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी) ने 2024 के प्लेसमेंट सीजन का सफलतापूर्वक समापन किया है। आईआईआईटी दिल्ली ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता और इंडस्ट्री में अच्छे कनेक्शन की बदौलत छात्रों का सफल प्लेसमेंट करवाया।
विज्ञापन

2024 के प्लेसमेंट आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की प्लेसमेंट ड्राइव में 113 कंपनियां शामिल हुई, जिनमें टॉप टियर रिक्रूटर, मिड सेगमेंट फर्म और कुछ स्टार्टअप भी शामिल थे। आईआईआईटी-दिल्ली प्लेसमेंट सीजन 2024 में कुल 113 कंपनियों ने भाग लिया है। इसमें कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 85.98 फीसदी रहा है। इसमें बीटेक में 84 फीसदी, एमटेक में 89 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। इस सीजन में छात्रों ने अलग-अलग सेक्टर में कई प्रतिष्ठित रोल हासिल किए। आईआईआईटी-दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रंजन बोस ने कहा कि इस वर्ष के शानदार प्लेसमेंट रिजल्ट उनके छात्रों को मिलने वाली क्वालिटी एजुकेशन और समग्र विकास का प्रमाण है। चुनौतीपूर्ण आर्थिक हालात के बावजूद उनके स्नातकों ने कई टॉप टियर पोजिशन हासिल की हैं, जो इस बात का सबूत है कि छात्रों में काबिलियत है। इन कंपनियों ने सामूहिक रूप से 677 जॉब ऑफर किए हैं। इनमें 548 फुल टाइम पोजिशन और 129 इंटर्नशिप के अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें