नूंह। जिले में कुल 6603 लोगों का बृहस्पतिवार को टीकाकरण किया गया। इनमें 1065 लोगों को पहली डोज दी गई। 5091 को दूसरी डोज और 10 बुजुर्गों को अतिरिक्त डोज लगी। 15 से 18 वर्ष के 437 किशोरों का टीकाकरण किया गया। कुल लोगों 6603 का टीकाकरण किया गया।
अभी तक जिले में पहली डोज 763051 व 393576 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। 15 से 18 को 36,930 वैक्सीन लग चुकी हैं। अभी तक कुल 1042 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 11 लाख 56 हजार से अधिक लोगों टीकाकरण किया गया है। वहीं जिले में कोरोना से 20 संक्रमित भी मिले। 18 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इससे पूर्व बुधवार को भी 12 कोरोना संक्रमित आए। अभी तक तीसरी लहर में 951 संक्रमित आए है। अब जिले में कुल 39 सक्रिय कोरोना मरीज है।
97 कंटेनमेंट जोन बनाए
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97-97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में 9 व अन्य अस्पतालों में भी 2 मरीज उपचारधीन है। 28 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। 20 संक्रमितों में से जौरासी 3, शहीद हसन खा मेडिकल कॉलेज, फिरोजपुर झिरका व तावडू में दो दो इसके अलावा नूंह, फिरोजपुर मेव, सालाहेड़ी, मुलथान, झामुवास, सूंध, नीमका, सलाका, सिंगार, बीबीपुर व राजाका में एक एक संक्रमित आया। अभी तक कोरोना के जिले में 5976 संक्रमित आए है इनमें से 5807 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 130 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5620 लोगों की रिपोर्ट आना बाकि है।
पॉजिटिव रेट 4.13 प्रतिशत
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजीटिव रेट 4.13 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 97.17 प्रतिशत है। लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।