फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रिकार्ड कोरोना के 62 संक्रमित मिले, 8 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शनिवार को जिले में तीसरी लहर के दौरान रिकार्ड तोड़ कोरोना 62 संक्रमित आए। इससे पहले जिले में शुक्रवार को 39 संक्रमित आए। हालांकि राहत की बात रही की 8 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दौरान पहला संक्रमित बीते 30 दिसंबर 2021 को आया था। तब जिले में पूर्व में आए कोरोना के 5022 कुल संक्रमित थे। अभी तक तीसरी लहर में 446 (5022 से 5467) संक्रमित आए है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97-97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में 7 व जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में कोरोना के 2 व अन्य अस्पतालों में भी 4 मरीज उपचारधीन है। 164 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। 62 संक्रमितों में से शहीद हसन खां नलहड़ मेडिकल कॉलेज 20, नूंह, उजीना 4-4, फिरोजपुर झिरका, मोहम्मदपुर, तावडू व टांई में 3-3, कामेड़ा में 2 के अलावा शाहपुर नंगली, शिकरावा, अगोन, जवाहर नवोदय बाई, फिरोजपुर नमक, इंडरी, सेवका, पढे़नी, सालाका, भंगोह, गोगजाका, जौरासी, कोटा, सालाहेड़ी, हिरमथला, बीरसीका, बिछौर, खेड़ला नूंह, रावली, रोजका मेव, दिहाना, बड़ेलाकी व घासेड़ा में एक-एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 177 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 5467 संक्रमित आए है इनमें से 5165 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 125 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अब भी 4919 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 15.63 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 95.47 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे जिले में बढ़ रही है ऐसे में लोगों को हर हाल में सावधानी बरतनी होगी।
6087 लोगों का हुआ टीकाकरण
शनिवार को जिले में कुल 6087 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 1188, 4445 को दूसरी, 12 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 442 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानि कुल 6087 लोगों का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डॉज 725898, 308711 दूसरी, 15 से 18 को 26051 व इसके अलावा अभी तक कुल 721 लोगों को बूस्टर डॉज लगी है। अभी तक जिले में कुल 10 लाख 35 हजार का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण कराना जरूरी
उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में सभी लोगों को अपना टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। कोरोना से लड़ने में टीकाकरण ही एकमात्र हमारा सुरक्षा कवच है। इसलिए कोई भी इसमें लापरवाही नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें