फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर संवाद---

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद
विज्ञापन

लटकीं डालियां और झाड़ियां बनी आफत
सेक्टर-55 निवासी परेशान, प्राधिकरण का नहीं है ध्यान, खाली प्लॉटों में सांप व बिच्छुओं का डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्राधिकरण की लापरवाही से सेक्टर-55 का बड़ा हिस्सा जंगल में तब्दील हो गया है। शहर को हरियाली से संवारने का दावा किया जा रहा है। लेकिन बेतरतीब हरियाली लोगों की जान के लिए आफत बन गई है। खाली प्लॉट में झाड़ियों के होने से सांप, बिच्छू और जहरीले जीव लोगों को निशाना बना रहे हैं।
निवासी गजेंद्र बंसल ने बताया कि सेक्टर में करीब 50 खाली प्लॉट हैं। यहां झाड़ियां उगी हैं। सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई आज तक प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने नहीं करवाई। इसकी वजह से पेड़ों की डालियां सड़कों पर लटक गई हैं। अधिकांश सड़कें वीरान जंगल जैसी है। झाड़ियों से कभी सांप तो कभी जहरीले कीड़े मकोड़े आसपास के घरों में घुस रहे हैं। लोगों ने बताया कि सेक्टर के अंदर 850 कोठी व 393 फ्लैट हैं। 800 कोठियों में लोग रह रहे हैं। जबकि करीब 50 कोठी खाली है। आज तक इनमें कोई रहने नहीं आया। साथ ही कुछ प्लॉट खाली पड़े हैं। यहां कूड़ा फेंका जा रहा है। बिना रखरखाव के घर के अंदर व बाहर झाड़ियां निकल आई हैं। इसकी शिकायत कई बार प्राधिकरण से की जा चुकी है। लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन


रिलायंस का प्लॉट पड़ा है खाली
सेक्टर के अंदर रिलायंस का करीब 15 हजार मीटर का खाली प्लॉट पड़ा है। यहां झाड़ियां उगी हुई हैं। सेक्टर के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत इसी प्लॉट से है। चूंकि यह पिछले 38 साल से खाली है। आज तक इसकी सफाई नहीं की गई। आरडब्ल्यूए का कहना है कि कंपनी व प्राधिकरण से कई बार शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

नहीं हो रही कटाई व छंटाई
अगर हरियाली की बात की जाए तो सेक्टर में पेड़ और पौधों की तादाद अधिक है। जिससे लोगों को शुद्ध वातावरण मिल रहा है। लेकिन कई साल से इनकी कटाई छंटाई नहीं की गई है। जिसके कारण पेड़ सड़कों की ओर झुक गए हैं। चौड़ी सड़कें पतली हो गई हैं।

पूरा सेक्टर जंगल में तब्दील हो गया है। जिनके घर खाली पड़े हैं। प्राधिकरण को उनके खिलाफ नोटिस जारी करनी चाहिए। जिससे घरों के अंदर उग रही झाड़ियों की सफाई हो सके।
विज्ञापन

हरीश चौधरी निवासी सेक्टर-55

कई बार आरडब्ल्यूए ने झाड़ियों की सफाई के लिए प्राधिकरण से कहा है। लेकिन वह सुनने को तैयार नही हैं। लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।
लक्ष्मण प्रसाद निवासी सेक्टर-55

सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है। जो खाली प्लॉट के पड़ोस में रह रहे हैं। उनके घरों में आए दिन सांप आ जाते हैं। ऐसे में पड़ोसी डर के साये में जी रहे हैं।
राजरानी निवासी सेक्टर-55
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें