सड़क हादसे में मारे गए लोगों को किया गया याद
नोएडा। सेक्टर 38ए जीआईपी मॉल व शॉप्रिक्स मॉल में ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से मोमबत्ती जलाकर सड़क हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। जीआईपी में मिसेज इंडिया नॉर्थ ने कैंडल जलाई। इस दौरान अमृतसर के बम ब्लास्ट में शहीद हुए लोगों को भी याद किया गया।