फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 600 पुलिसकर्मी करेंगे अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
600 पुलिसकर्मी करेंगे अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच की सुरक्षा
दंगा नियंत्रण उपकरण से होंगे लैस, सुरक्षा इंतजामों को लेकर खाका तैयार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाली न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान टेस्ट मैच की सुरक्षा 600 पुलिसकर्मियों के हाथ में होगी। सभी दंगा नियंत्रण उपकरण से लैस होंगे। साथ ही पुलिस ने दर्शकों के लिए स्टेडियम को छह सेक्टर में बांटा है। टीमों के अभ्यास से लेकर आने-जाने के दौरान सुरक्षा इंतजाम का पूरा खाका तैयार किया गया हैं। चार एसीपी, दो एडीसीपी और एक डीसीपी को तैनात किया गया हैं।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बताया कि 9 से 13 सितंबर के बीच स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। उससे पहले दोनों टीमें 6 से 8 सितंबर के बीच अभ्यास करेंगी। इस दौरान यातायात, मार्ग व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, वीआईपी भ्रमण, दर्शक दीर्घा, पवेलियन और मैदान को अलग-अलग जोन बनाकर पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। दर्शक दीर्घा के सिटिंग जोन में वीआईपी, वीवीआईपी के अलावा 6 सामान्य सेक्टर बनाए गए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा, अभ्यास, मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा आवागमन के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मैच को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें