ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 107 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनसे 53 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
स्वास्थ्य कारणों के कारण 54 छात्र रक्तदान नहीं कर सके। रोटरी ब्लड बैंक नोएडा में रक्त की कमी को देखते हुए शिविर आयोजित किया गया था। एचआईएमटी चेयरमैन एचएस बंसल ने रोटरी क्लब का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारी और एचआईएमटी के अधिकारी मौजूद रहे।