फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेढ़ किलोमीटर की लाइन में लगे, 100 लोगों को ही मिला सिलिंडर

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना ​स्थित गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने वालो की लगी लम्बी लाईन। फोटो आशीष - फोटो : रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार फर्जी जमानत लेने वाले तीन शातिर आरोपी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


- रात दो बजे से लोग लाइन में लगे,खाली हाथ वापस लौटना पड़ा
- पिछले चार दिनों से गैस लेने पहुंच रहे लोग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रात 2 बजे से लोग गैस की लाइन में लगने के लिए मजबूर हैं। उसके बाद भी उन्हें बिना सिलिंडर लिए वापस लौटना पड़ रहा है। आंखों में आंसू भरे लोगों ने बताया कि कासना स्थित भारत गैस एजेंसी पर पिछले तीन से चार दिन से आ रहे हैं, लेकिन यहां हर दिन केवल 100 सिलिंडर ही बांटे जाते हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर की लाइन में भूखे प्यासे लगकर उन्हें हर दिन निराशा ही मिलती है। प्रशासन के दावों को उन्होंने गलत बताया है कि गैस आसानी से मिल रही है। कई लोगों ने बताया कि उनके यहां पिछले कई दिनों से खाना तक नहीं बना है। कुछ लोग बोले कि लकड़ी के चूल्हे में खाना बना रहे हैं।

लाइन में लगे राकेश ने बताया कि पिछले चार दिनों से वह लगातार लाइन में लगते हैं। जब तक उनका नंबर आता है। तब तक गैस खत्म हो जाती है। वहीं विमलेश ने बताया कि उनके घर में पिछले तीन दिनों से खाना नहीं बना है। तीन दिनों से वह लगातार लाइन में लग रही हैं,लेकिन जब उनका नंबर आता है। तब गैस खत्म हो जाती है। उनसे बताया कि केवल 100 लोगों को ही सिलिंडर मिलेगा। उसके बाद के लोग कितनी भी लंबे समय से लाइन में लगे हो उन्हें सिलिंडर नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि छोटे सिलिंडर में 500 से 600 रुपये किलो गैस भरवाने का रेट है। गरीब इंसान कैसे दो वक्त का खाना खा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई-कई दिन से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन गैस नहीं मिल रही । - संजय

बुकिंग करने के बाद भी 5–10 दिन तक डिलीवरी नहीं हो रही । - कमल सिंह

गैस की कमी से रोजमर्रा की जिंदगी और खाना बनाना दोनों मुश्किल हो गया है। - उस्मान

कई दिनों से घर पर खाना नहीं बना है। बच्चे खाने के लिए परेशान हो रहे हैं। - विमलेश



ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेने वालो की लगी लम्बी लाईन। फोटो आशीष - फोटो : रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार फर्जी जमानत लेने वाले तीन शातिर आरोपी। स्रोतः पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें