फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में प्रधानाध्यापक देवेंद्र हत्याकांड में शामिल 50 हजार के इनामी विकास सोनकर को एसओजी और भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी, जिला अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने चालान कर दिया। विकास पर देवरिया बलिया में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने बताया कि मंगलवार की रात उभांव थाना के मलेरा रोड पर उभांव पुलिस, एसओजी व भीमपुरा पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक से दो संदिग्ध युवक आते दिखाई पड़े। टीम ने जांच के लिए उन्हें रुकने का इशारा किया। परंतु मोटरसाइकिल चालक बिना रुके घूम कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। इसपर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश विकास सोनकर निवासी बहरज देवरिया के दोनों पैरों में गोली लगी, इससे वह गिर पड़ा। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम विकास सोनकर बताया। उसने बताया कि साथियों के साथ 16 सितंबर को थाना क्षेत्र में दो शिक्षिका से सोने की चेन लूटी, विरोध करने पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पकड़े गए बदमाश विकास सोनकर के कब्जे से एक तमंचा, खोखा व कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस भागे हुए बदमाश की खोजबीन कर रही है। विकास पर देवरिया के बरहज थाना व बलिया के उभांव थाना में तीन मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें