फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छेड़छाड़ की शिकायत से युवक ने किशोरी के पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। छेड़छाड़ की शिकायत से नाराज युवक ने बुधवार को साथियों के साथ किशोरी के पिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल पिता को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक छेड़खानी करता था। किशोरी ने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो उसके पिता ने युवक के घर जाकर उसकी शिकायत की। इससे वह युवक नाराज हो गया। बुधवार की दोपहर उरई कोंच रोड पर चार पहिया वाहन में सवार युवकों ने किशोरी के पिता पर हमला बोल दिया। पिटाई से किशोरी का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने युवकों को ललकार कर भगाया और घायल व्यक्ति को कोतवाली ले गए। पुलिस ने तत्काल व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पिता की तहरीर कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें