फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 से रोजाना 50 लोगों को मिल रही मदद

विज्ञापन
50 people are getting help daily from dial 112
विज्ञापन
नूंह। नागरिकों को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई कंट्रोल रूम डायल 112 लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इसके माध्यम से शहर में पुलिस प्रतिदिन करीब 50 से अधिक लोगों की सहायता कर रही है। अब आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर डायल करने की बजाय तीनों आपातसेवाएं पुलिस, अग्निशमन और एंबुलेंस के लिए मोबाइल से 112 डायल कर इसका लाभ ले सकते हैं। सरकार ने पुलिस की आपात सेवा डायल 100, अग्निशमन के लिए 102 व एंबुलेंस के लिए डायल 108 सेवा को मर्ज कर डायल 112 से जोड़ दिया है। लोगों को 112 पर संवाद करने पर किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए हिंदी, हरियाणवी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा के विकल्प मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी सेवा की कार्यप्रणाली में सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 112 सेवा का लाभ ले चुके लोगों से निरंतर फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि जहां कहीं भी सुधार की गुंजाइश हो, वहां सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

ईआरवी का रिस्पांस टाइम 15 मिनट
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां ने बताया कि शुरुआती कुछ दिनों में ईआरवी का लोकेशन तक पहुंचने का जो समय निर्धारित था, वह अपेक्षा से कुछ अधिक रहा। इसके बाद ईआरवी के रिस्पांस टाइम को निर्धारित समयावधि में लाने के लिए प्रतिदिन आ रही कॉल व उनको दी जा रही सेवाओं की निगरानी की गई। अब करीब 90 प्रतिशत कॉल लोकेशन पर 15 मिनट से भी कम समय में 112 की सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ईआरवी की सेवाओं को भी निर्धारित समयावधि में लाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें