पिनगवां। रीठट गांव के पहाड़ों में कंटेनर में भरकर लाए गए 5 ऊंटों को पुलिस ने तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने कंटेनर और ऊंटों को कब्जे में लेकर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई गोपाल के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि वसीम निवासी काजीपुर बागपत उत्तर प्रदेश और सहूद निवासी रीटठ ऊंटों की खाल और प्रतिबंधित मांस बेचने का काम करते हैं। इसलिए ऊंटों को भरकररीठड़ गांव के पहाड़ों में लाए हैं। पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर दबिश दी तो आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से कंटेनर और 5 ऊंटों को अपने कब्जे में ले लिया। ऊटों को मरोड़ा गोशाला में भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।