फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेसवे पर रेस लगाने आए 46 बाइकर्स को वापस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर रेसिंग के लिए पहुंचे थे, पुलिस ने दी चेतावनी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से चलकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर रेसिंग करने जा रहे बाइकर्स को पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे जीरो प्वाइंट पर रोक दिया। इस दौरान 46 बाइकर्स को वापस भेजा गया। हालांकि बाइकर्स ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन


हर सप्ताह सुबह के समय कई युवा रफ्तार का रोमांच लेने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचते हैं। महंगी सुपरबाइक्स और तेज गति से दौड़ते इन बाइकर्स की वजह से हाईवे पर गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व भी ट्रैफिक पुलिस को इस प्रवृत्ति की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद प्रत्येक रविवार को पुलिस चेकिंग कर कार्रवाई करती है। इसी के मद्देनजर रविवार सुबह जीरो प्वाइंट समेत नोएडा के सभी बॉर्डर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर्स ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बैरिकेडिंग कर सभी संदिग्ध बाइकर्स को रोका गया और आवश्यक पूछताछ की गई। जिन बाइकर्स के पास वाहन के कागजात या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिले, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बाइकर्स से अपील की है कि वह सार्वजनिक सड़कों को रेस ट्रैक न समझें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें