दादरी(संवाद)। रिठौरी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई।मृतका के पिता ने महिला समेत तीन के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की जांच में लगी है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुलंदशहर के भैलई गांव निवासी ऋषि पाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी श्वेता की शादी दादरी कोतवाली क्षेत्र के रिठौरी गांव निवासी पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी शिकायत पीड़िता ने कई बार अपने मायके में भी की। नौ जुलाई की रात करीब 10 बजे उसकी फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता ने पंकज, उनकी माता व पिता के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।